संवाद सूत्र दाउदनगर (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसरारी गांव निवासी कुंदन यादव के हत्यारों को लगभग 15 दिनों में भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किये जाने के विरोध में आज बुधवार को दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन दाउदनगर नगर परिषद कार्यालय से निकालकर

भखरुआ मोड़ पहुंचा। सैंकड़ों के तायदाद में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर कुंदन यादव के हत्यारों को गिरफ्तार करो,हर जोर जूल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है का गगनभेदी नारों से गूंज रहा था। ज्ञात हो कि कुंदन यादव का हत्या अपराधियों ने 19 मई को शाम में गोली मारकर कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने का परिणाम है कि अभी तक अपराधियों का गिरफ्तारी नहीं हुई है।

