अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में शराब कारोबारियों का इन दिनों जोर शोर से धंधा शाम ढलने के बाद प्रारंभ हो जाया करता है। थाना क्षेत्र के दक्षिणी क्षेत्रों के ग्रामीण सड़कों से रात भर बाइक व चारपहिया वाहन से शराब का परिवहन बेधड़क हो रहा है। पुष्ट जानकारी के अनुसार देव – संडा पथ से परता – बलिया पथ, परता से नहर पर बने पथ, हथबोर – सोनवर्षा पथ पर रात्रि में नजारा देखने को मिल जायेगा की किस हद तक शराब कारोबारियों के लिए यह पथ सुरक्षित जोन बना हुआ है। अब सवाल स्थानीय थाना और उत्पाद विभाग पर उठना लाजमी है कि आखिर ऐ लोग कर क्या रहे हैं। परता – बलिया पथ में लगे निजी मकानों पर सीसीटीवी कैमरा गवाह है कि रात्रि में क्या नजारा देखने को मिलता है। लेकिन उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना का गश्ती दल को आख़िर इसकी भनक तक नहीं मिलता है। ग्रामीणों को मानें तो सब-कुछ जानते हुए भी उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना खामोश इस लिए है कि सब-कुछ मैनेज है।

