औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद के बहुचर्चित भाजपा नेता व पूर्व विधानपार्षद राजन सिंह का वाट्सएप नम्बर साइबर हैकरों ने हैक कर लिया है।इसकी जानकारी राजन सिंह ने अपील किया है कि यदि वाट्सएप मोबाइल नंबर से कोई भी व्यक्ति पैसे का मांग करता है अथवा नम्बर का दुरपयोग करता है तो सावधान हो जाएं। जानकारी के अनुसार इसकी सूचना स्थानीय साइबर थाना को दिया गया है। सूचना के बाद साइबर थाना आगे की सभी आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इधर घटना के जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया गया है। तथा आम लोग सावधानी बरत रहे हैं।जानकार बताते हैं कि यदि आपके वाट्सएप पर एपीके फाइल आती है तो एपीके फाइल भूलकर भी ओपेन नहीं करें। यदि ओपीके फाइल ओपन करेंगे तो वाट्सएप हैक हो जायेगा।


