अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के रिसियप थाना क्षेत्र के पहरा गांव में छापेमारी कर पुलिस व प्रशासन की टीम ने बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर व गैस से जुड़ी कई सामग्रियां बरामद की है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि रिसियप थानाध्यक्ष संजीत राम को गुप्त सूचना मिली थी कि पहरा के विकास सिंह कुमार सिंह के घर और दुकान में कालेबाजी के लिए बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर रखा हुआ है। इसकी सूचना जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों को दी गई। डीएम के निर्देश पर एसडीओ संतन कुमार सिंह की नीर्देशन में टीम गठीत किया गया जिसमें कुटुंबा सीओ चंद्रप्रकाश, एमओ अविनाश कुमार तथा रिसियप पुलिस शामिल थी। टीम ने छापेमारी कर विकास के घर से 105 गैस सिलेंडर बरामद किया। उन्होंने बताया कि इसमें एचपी कंपनी का 10 कमर्शियल सिलेंडर था जिसमें 5 भरा हुआ और पांच खाली था। इसी कंपनी का 55 घरेलू सिलेंडर बरामद हुआ जिसमें 49 भरा हुआ और 6 खाली था। भारत कंपनी का 23 घरेलू सिलेंडर बरामद हुआ जिसमें दो भरा हुआ और 21 खाली था। इसी तरह इंडियन कंपनी का 17 घरेलू सिलेंडर बरामद हुआ जिसमें दो भरा हुआ और 15 खाली था। इसके अलावे 90 उपभोक्ताओं के कार्ड, उज्ज्वल का 6 गैस चूल्हा, एक रिफिलिंग नोजल पाइप तथा एक तराजू बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है और लोगों से अपील की है कि यदि गैस की कालाबाजारी की कहीं भी सूचना मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दें। छापेमारी दल में एसआई सोनाली शशिकांत मुकेश कुमार पंकज कुमार एएसआई राजेश कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे।


