केन्द्रीय मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज, पीएम लेंगे कोई बड़ा फैसला

केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

पीएम मोदी ने अपने विदेश दौरे से लौटने के तुरंत बाद दिल्ली में आज मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। इसमें पश्चिम एशिया संकट के आर्थिक असर की समीक्षा होगी। पीएम मोदी की आज होने वाली बैठक पर पूरे देश की नजरें हैं। क्या पेट्रोल-डीजल और LPG पर कोई बड़ा फैसला होगा या कोई नया निर्देश मिलेगा।