केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार सरकार के पूर्व राज्यमंत्री व जनसमाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर गहरा चिंता व्यक्त करते हुए कहे कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम का कोई चीज नहीं रह गया है। अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं का अंज़ाम दे रहे हैं। प्रदेश में लायन आर्डर डीश आर्डर हो चुका है। एक जाति विशेष को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि

दरभंगा/ हाया घाट एक व्यक्ति ने पत्णी और तीन बच्चों की लोहे के पाइप से पीट पीट कर हत्या कर दी और अंत में पाइप से अपने सिर पर मारकर जख्मी कर लिया। शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव में मंगलवार सुबह दो किशोरों के शव पानी भरे गड्ढे में मिलने तथा औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयां बिगहा के समीप मंगलवार की रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। उपरोक्त घटनाक्रम यह दर्शाता है कि प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और लायन आर्डर डीश आर्डर हो चुका है। पूर्व मंत्री ने आगे कहे कि प्रदेश में असमाजिक तत्वों के विरुद्ध शासन प्रशासन चुन चुनकर कठोरतम दण्ड दे इसके लिए जन समाधान पार्टी सरकार और प्रशासन को तहे दिल से शुक्रिया करेगा। लेकिन जब एक जाति विशेष को टारगेट कर कारवाई कर रही है तो लोकतंत्र और मानव अधिकारों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न किया जा रहा है।

