अम्बा ( औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा थाना कांड संख्या 18/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को कुटुम्बा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दीपक कुमार पासवान ग्राम सोनारखाप थाना कुटुम्बा जिला औरंगाबाद के विरुद्ध दिनांक 24/01/ 26को धारा 303(2)/317(2)/3(5)बीएनएस एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


