अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुंबा प्रखंड के रिसियप पंचायत में आपकी समस्या, हमारी प्राथमिकता कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री के आदेशानुसार किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ प्रियांशु बसु, सीओ चंद्र प्रकाश, बीपीआरओ दिव्य शक्ति समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। बीपीआरओ ने बताया कि इस शिविर

के लिए विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 126 आवेदनों का निष्पादन किया गया। शेष आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन लेने की प्रक्रिया एक माह पूर्व शुरू हो जाती है। सिविल से जुड़े पंचायत में विकास मित्र

कार्यपालक सहायक और कचहरी सचिव आवेदन प्राप्त करते हैं। शिविर में यह बता दिया जाता है कि कितने आवेदनों का निष्पादन हो चुका है और उन्हें उससे संबंधित दस्तावेज सौंपे जाते हैं। उन्होंने बताया कि 2 जून को प्रखंड के डुमरा, कर्मा बसंतपुर, बैरांव और घेउरा पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाना है। इसके लिए अब से ही प्रचार प्रसार का दौर शुरू कर दिया जाएगा। माइकिंग कराई जाएगी ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके और लोग इसका लाभ उठा सके। इस शिविर में सीडीपीओ श्वेता कुमारी, पीओ अवधेश कुमार अनिल, बीईओ रणविजय कुमार, बीएओ डॉ दीपक कुमार, एमओ अविनाश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर सिंह, विद्युत जेई प्रिय कंचन कुमार निराला, मुखिया रेखा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि पुटु यादव समेत प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक के अन्य सभी विभागों के कर्मी थे।

