घेउरा में जनजातीय गौरव उत्सव संपन्न

अम्बा (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा

कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत घेउरा गांव में मंगलवार को जनजातीय गौरव उत्सव के तहत संतृप्ति एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में  ग्रामीणों की भागीदारी से विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए तथा स्वास्थ्य शिविर

आयोजित कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रखंड नोडल अधिकारी सह बीडब्ल्यूओ प्रतिमा तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत आम, अमरूद सहित करीब 50 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव

उत्सव का मुख्य उद्देश्य जनजातीय एवं वंचित समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करना है।स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा गांवों में विकास योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य शिविर में एसटी वर्ग के लोगों के अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की भी जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा लोगों को आवश्यक सलाह दी गई और जरूरतमंदों के बीच दवाइयों का वितरण किया गया। प्रतिमा तिवारी ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र स्तरीय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत बीडीओ की अध्यक्षता में सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी, विकास मित्र, सेविका एवं सहायिका गांवों का भ्रमण करेंगे। तथा जन सरोकार से जुड़े कार्यों को निष्पादन करेंगे।