अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत अम्बा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परता में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।इस संबंध में छतार गांव निवासी समाजिक कार्यकर्ता शंकर कुमार ने खबर सुप्रभात को बताया कि परता ग्राम पंचायत के छतार, लीमलेवा,सीमरहुआ, छेछानी,भुडरी समेत कई गांवों में जल स्तर नीचे चले जाने के कारण अधिकांश चपा कल ज़बाब दे दिया है।नल जल योजना के तहत उक्त गांवों में नल जल आपूर्ति के लिए अभी पाइप लगाकर छोड़ दिया गया है। बोर तो कराया गया है लेकिन अभी तक समरशेबल नहीं डाला गया है। फलस्वरूप ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। पेयजल के लिए ग्रामीण दुर दुर से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के अभाव में पशुओं को भी काफी दिक्कत हो रहा है। बताते चलें कि जिलाधिकारी द्वारा गर्मी शुरू होने के पूर्व आदेश दिया गया था। कि जिले में पेयजल संकट से निपटने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। लेकिन मई माह चल रहा है और भीषण गर्मी भी पड़ रहा है लेकिन अभी तक पंचायत क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रहा है। ऐसे में आम अवाम के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जिलाधिकारी का आदेश और समीक्षा बैठक भी हवा हवाई बन कर रह गया है।

