सुनील कुमार सिंह खबर सूप्रभात सामाचार सेवा
विश्व हिंदू परिषद् अपने सभी अनुषंगी इकाई के साथ मदनपुर सरस्वती मोहल्ला स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में किया भव्य स्वागत। सनातन परिवार द्वारा आयोजित सभा का संचालन विश्व हिंदू परिषद् के आजीवन हितचिंतक तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के केंद्रीय संरक्षक जितेंद्र सिंह परमार ने किया। परिषद् के जिला सह मंत्री नवीन पाठक तथा प्रखंड उपाध्यक्ष मोतीलाल राय, एकल अभियान के कार्याध्यक्ष अनिल सिंह,संच के सचिव दिलीप प्रसाद ने अंग वस्त्र भेंट करके सामूहिक रूप से स्वागत किया। मौके पर उपस्थित राम मंदिर अभियान के कारसेवक बलराम सिंह को प्रेम कुमार जी जी ने सम्मान पूर्वक अंगवस्त्र भेट करके इनका अभिनंदन किया। भारतीय जनता पार्टी के क्रमशः मंडल अध्यक्ष मदनपुर उत्तरी दक्षिणी एवं वार मनोज कुमार पाठक,मिथिलेश कुमार, हेमंत कुमार बिट्टू सहित केदार गुप्ता, संजय शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से मनोज कुमार पाठक ने माननीय प्रेम कुमार को माल्यार्पण तथा अंग वस्त्र भेंट कर के स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के गया जिला प्रवक्ता अजीत कुमार मिश्रा को भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से अंग वस्त्र भेट किया गया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदत्त पांडे, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद ने माननीय प्रेम कुमार जी को शाल ओढ़ा कर स्वागत किया। सूर्य मंदिर पोखरा का सौंदर्यकरण तथा जीर्णोद्धार से संबंधित सामूहिक ज्ञापन परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील कुमार सिंह एवं फिल्म राइटर डायरेक्टर प्रोड्यूसर सुबोध कुमार ने माननीय प्रेम कुमार जी को सौंपा। संबंधित ज्ञापन को प्रेम कुमार जी ने तत्काल अपने सहायक को सौंपते हुए औरंगाबाद डीएम को भेजने का आदेश दिया । उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से बंगाल चुनावी विजय को हिंदू राष्ट्र का सपना साकार होने का आधार भूमि बताया। प्रेम कुमार ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए राम मंदिर के अभियान को राष्ट्रीय गौरव गाथा बताते हुए कहा कि राम मंदिर रामराज की आधारशिला का श्री गणेश है।समाज में समता ममता की गंगोत्री अयोध्या से ही प्रवाहित होगी और भारत पुनः विश्व गुरु के सिंहासन पर आरूढ़ होगा। सुनील कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ आयोजित सभा को विराम दिया गया।


