गार्ड की गोली से आदेश पाल की हुई मौत

मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


मदनपुर थाना क्षेत्र के उचौली स्थित इलाहाबाद बैंक सह इंडियन बैंक की शाखा में आज सुबह 11.00 बजे बैंक खुलते ही अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बैक खुलनें के बाद बैंक में कार्यरत गार्ड अभय सिंह ( 4 5 yr.)(निवासी – महुआईन) तथा आदेश पाल राजेन्द्र पासवान ( 4 o Yr ) दोनों एक ही जगह बैठकर बातचित कर ही रहे थें, तभी गार्ड के बन्दुक से अचानक चली गोली से आदेश पाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया । आनन – फानन में जख्मी आदेश पाल राजेन्द्र पासपान को अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों में मृत घोषित कर दिया । स्थानिय पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करानें के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया ।