अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार सरकार द्वारा घोषणा किया गया था कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण करना अब आसान नहीं है। यदि सरकारी भूमि में कोई भी मक़ान बनाया है तथा जल श्रोत आहर -पोखर को अतिक्रमण किया गया अथवा अवैध कब्जा कर उसे खेत बना लिया गया है तो स्थानीय प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा तथा अतिक्रमण मुक्त करायेगा। लेकिन सरकार के यह घोषणा औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड में बेअसर साबित हो रहा है। प्रखंड मुख्यालय अम्बा में जहां सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर एन एच 139किनारे अनेकों मकान व दुकान बना लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई श्रोत आहर पोखर को अतिक्रमण कर दबंग एवं भू माफियाओं द्वारा खेत बना कर खेती किया जा रहा है तथा कुछ भागों में बागीचा भी लगाया गया है। लेकिन स्थानीय प्रशासन बेखबर और अनजान बनी हुई है।

