पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज, कई छात्र घायल

पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

पटना (बिहार) में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है। छात्रों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई है। पटना में शिक्षक और छात्र मिलकर BPSC प्री के नोटिफिकेशन को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। TRE-4 के लिए नोटिफिकेशन जारी ना होने और नियमावली में बदलाव से छात्रों में खासा गुस्सा है। छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है। लाठीचार्ज के दौरान कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।