केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
गया जी जिला अंतर्गत पंचानपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित 10 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी का अविलम्ब उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच एजेंसी गठीत कर अथवा उच्च न्यायालय के देख रेख में जांच कराई जाए। पीयुसीएल ( मानवा अधिकार संगठन ) के राष्ट्रीय पार्षद दिनेश अकेला ने जांच कराने का मांग करते हुए कहा कि आज एससी एसटी एक्ट का दुरपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। उन्होंने कहा कि एससी एसटी एक्ट का इस्तेमाल कमजोर लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किया जाना चाहिए। लेकिन आज एससी एसटी एक्ट का अधिकांश मामलों में यह तथ्य सामने आया है कि एससी एसटी एक्ट का दुरपयोग धड़ल्ले से हो रहा है और इस एक्ट को हथियार के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचानपुर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव की 63वर्षीय पार्वती देवी के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जो एक षड्यंत्र का बू आ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई को प्रकाश में लाने के लिए मुकदमा के सुचक का नार्को टेस्ट भी होना चाहिए और इसके लिए सूचक को भी नार्को टेस्ट के लिए स्वेक्षा से सहमति प्रदान करना चाहिए।