अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी सह एसिजेएम सुशील प्रसाद सिंह ने चार थानाध्यक्षों को शोकोज किया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम के अन्तर्गत बोर्ड ने नोटिस जारी कर विधि विरूद्ध किशोरो को बोर्ड में उपस्थित कराने का आदेश जारी किया था किंतु आज तक बोर्ड में उपस्थित नहीं कराने के कारण बोर्ड ने शोकोज किया है, अधिवक्ता ने आगे बताया कि नगर थाना कांड संख्या -354/21, नवीनगर थाना कांड संख्या -102/20,उपहारा थाना कांड संख्या-50/19, मदनपुर थाना कांड संख्या -119/17 में सम्बंधित थाना प्रभारियों को शोकोज करते हुए 20/06/26 को सदेह उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दाखिल करने का आदेश जारी किया है।

