अम्बा (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार सरकार द्वारा निर्वाध गति से विद्युत आपूर्ति करने का दावा चाहे जितना भी कर ले लेकिन धरातलीय सचाई यह है कि विद्युत आपूर्ति में अघोषित कटौती दिन प्रतिदिन का रुटीन वर्क बन कर रह गया है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत हरद्ता बिजली ग्रिड से विद्युत आपूर्ति मंगलवार के रात्रि से ठप है। फल स्वरूप अम्बा थाना क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से के गांवों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से नल जल योजना से होने वाले पेयजल आपूर्ति नहीं हो रहा है जिससे ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट और गहरा गया है। किचन से लेकर स्नानागार और शौचालय भी पानी के अभाव में ठप है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से सब्जी एवं मुंग तथा ईख के खेती भी सिंचाई के अभाव में मुरझाने लगे हैं। बच्चों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है।कई ग्रामीणों ने बताया कि हरद्ता बिजली ग्रिड के लापरवाही और मनमानी का आलम यह है कि आए दिन किसी न किसी बहाने विद्युत आपूर्ति बाधित रहता है। हल्का बारीष और हवा चलने के बाद तो अक्सर बिजली आपूर्ति ठप हो जाया करता है। कारण की बिजली के खम्भे और तार जर्जर वर्षों से है और पेंड के टहनीयों को समय-समय पर छंटाई भी नहीं होना बहुत बड़ा कारण है।


