आम का फल चुनते समय हुए बज्रपात से दो बच्चों की हुई मौत

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


मदनपुर थानाक्षेत्र के घटराईन भुंईया बिगहा में आज दोपहर आयी तेज आँधी एवं पानी में आम का फल चुनने के क्रम में हुए बज्रपात से दो बच्चों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। सूत्रों से प्राप्र जानकारी के अनुसार सोमबार की दोपहर तीन से चार बजे के करीब आयी तेज आँधी एवं बारीश में घटराईन भुंईया बिगहा के पाँच बच्चे गाँव के दक्षिण बधार में स्थित आम के पेंड़ के नीचे आम चुननें पहुँच गये। तभी अचानक तेज बारिश के साथ आसमान कड़कनें लगा । सभी बच्चे नें जान बचाने के लिए डर से भागनें को कहा । तभी दो बच्चों नें कहा कि तुमलोग जाओ । हम दोनों सुरज भुईया पिता गणेश भुईया ( 10 yr) तथा संतोष भुईया पिता राम प्यारे भुईया ( 11 yr ) खुब ढ़ेर सारा आम चुनेंगे ‘ उसी बीच अचानक हुई बज्रपान से दोनों ही बच्चों की मौत हो गयी । जैसे ही इस घटना की खबर गाँव ( घटराईन टोले भुंईया बिगहा ) में पहुँची पुरे गाँव वाले उस आम के पेड़ के पास पहुँच गये जहाँ दोनों बच्चों का शव पड़ा था । परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। गाँव वाले के सहयोग से दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर लाया गया, जहाँ चिकित्सकों नें दोनों ही को मृत घोषित कर दिया ।