अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में न्यायधीश कुमार अभिजीत राय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा,राजद नेता उदय कुमार,विकास कुमार वर्मा और मुकेश कुमार ने कोर्ट में हाजिर होकर जमानत प्राप्त किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्रार्थीगण की और से वरीय अधिवक्ता जगनरायण सिंह ने सांसद सहित चारों की जमानत देने का आग्रह किया जिसे न्यायधीश ने स्वीकार किया, अधिवक्ता ने आगे बताया कि अंचलाधिकारी औरंगाबाद ने 21/03/24 को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नगर थाना कांड संख्या -237/24
दर्ज कराई थी जिसमें कहा था कि बिना अनुमति के महाराणा प्रताप चौक से रमेश चौक तक चुनावी नारे लगाते हुए कई वाहनों से आगमन की बात कही गई थी।
