ठग खुद को सिक्योरिटी अफसर बता व्यक्ति से सोने की चेन व अंगूठी लेकर फरार, जान -पहचान का झांसा देकर महिला से ३५ हजार रुपए की हुईं साइबर ठगी

डीके अकेला का रिपोर्ट


नवादा जिले के अंतर्गत मगर बिगहा के व्यक्ति को झांसे में लेकर अपराधियों ने उतरवाए गहने, फिर लूट हुआ फरार। पूरे जिले कमोवेश और खासकर नवादा नगर थाना क्षेत्र में आज कल साइबर ठगों के एक शातिर ने अब सुरक्षाकर्मी बनकर एक व्यक्ति को अपने बातों की जाल में फंसाया और कीमती गहने लेकर रफू चक्कर हो गए। घटना बुधवार दोपहर की है। जिले की जनता अभी साइबर अपराधियों के पूर्ण चंगुल में फंसकर सिसक रहीं है। परिस्थिति बेहद संगीन है। लुट व भय से साए में जी रहे हैं। प्रशासनिक लाख कोशिशों और दावों के बावजूद साइबर क्राइम कमने के बजाय नवादा में एकाएक गुणात्मक बढ़ा है।
जब मगर बिगहा निवासी ४६ वर्षीय बीरेंद्र कुमार अपने घर लौट रहे थे। पीड़ित बीरेंद्र कुमार के अनुसार जब वे स्मार्ट बाजार के पास आए, तो एक अज्ञात व्यक्ति ने रोका और खुद को सिक्योरिटी अफसर बताया। शातिर अपराधियों ने डराते हुए कहा कि इलाके में छिनतई की घटनाएं बहुत बढ़ गई है , इसी लिए सोने की चेन और अंगूठियां उतारकर जल्द सुरक्षित रख लें। वैसे ही बीरेंद्र कुमार उक्त ठग के झांसे में आकर अपने गहने उतारने लगे, बदमाश के अन्य साथियों ने उन्हें घेर लिया । सोने की चेन व ३ अंगूठियां पल झपकते ही गायब। अपराधी पीड़ित के गले से करीब ५ ग्राम सोने की चेन, सोने की दो अंगूठियां और एक चांदी की अंगूठी जबरन छीनकर फरार हो गए। उक्त वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने एक बिना न. प्लेट की हंटर मोटर साईकिल और एक कार से भागने में सफल रहा। भागने के क्रम में बाइक की आंशिक नंबर बीआर ३१०१ देखा गया है। हालांकि प्लेट नंबर की पूरी संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है।
उक्त दर्दनाक दिनदहाड़े घटित घटिया घटना के बाद पीड़ित परिवार ने नगर थाना में एक लिखित आवेदन पत्र समर्पित कर उचित न्याय की गुहार लगाई है। नगर थाना पुलिस ने उक्त मामले को दर्ज कर लिया है और घटना में सलंग्न अपराधियों की सही पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से एक मार्मिक अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्तियों की बातों या झांसे में आकर अपने गहने या कीमती सामान उनके हवाले न करें।
२. दूसरी घटना नवादा नगर के न्यू एरिया मोहल्ले में साइबर ठगी का एक अजीबोगरीब हैरान करने वाला संगीन मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने तकनीक के बजाय * भरोसे * को हथियार बनाकर एक निरीह मासूम महिला से झांसा देकर ३५ हजार रूपये ठगने में सफल रहा। पीड़िता बिनीता कुमारी ने बताया कि ठगों ने पूर्व उनकी परिचित अधिवक्ता रेखा कुमारी बनकर उनसे संपर्क किया था। ठगों ने बातचीत के दौरान इतनी भावुक परिस्थितियां बनाई गई जो पीड़िता को मदद करना बहुत जरूरी लगा। अपराधियों ने पहले मीना देवी नामक महिला का क्यूआर कोड भेजा, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। इसके बाद ठगों ने रवि कुमार नामक व्यक्ति के मोबाइल पर पैसे भेजने को कहा। परिचित के भरोसे पर बिनीता ने ३५ हजार रूपये ट्रांसफर कर दिया। पैसे मिलते ही ठगों और साइबर अपराधियों ने मोबाइल फोन का संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद ही पीड़िता को अपने ठगी का पूरा असली अहसास हुआ। ठगी के पीड़िता बिनीता कुमारी ने तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर १९३० पर कॉल कर जानकारी दी तथा नगर थाना पहुंच कर लिखित आवेदन पत्र समर्पित किया। नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर अपराधियों की तलाशी में जुट गई है। सतर्क रहें कि अपराधी अब केवल ओटीपी या लिंक का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, बल्कि आपके जान पहचान वालों का नाम लेकिन भावनाओं और भरोसे के साथ घिनौना खेल, खेल रहे हैं। किसी भी परिचित व्यक्ति के नाम पर कोई रूपये मांग रहा है तो बगैर सत्यापन के कभी न किसी को रूपये दें।
३.पुलिस अधिकारी बन महिला से ठग ने ८४ हजार रूपये की ठगी। यह तीसरी घटना है। नवादा नगर क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ले में शातिर साइबर अपराधियों ने गिरफ्तारी की भय दिखाकर एक मासूम महिला से ८४ हजार रूपये ठग लिए। ठग ने फ़ोन कर खुद को दिल्ली थाने का अधिकारी बताया और कहा कि ये महिला के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। मामले को रफा दफा कर देने के नाम पर ठग ने पीड़िता से क्यू आर कोड के माध्यम से ६ बार में कुल ८४ हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिया। लगातार और रूपये की मांग होने पर पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। ठगी के बाद पीड़िता ने साइबर हेल्प लाइन १९३० और नवादा और नवादा साइबर थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।