डीके अकेला का रिपोर्ट
नवादा : २७ अप्रैल : जिले के उत्पाद विभाग के दो दारोगा के साथ ०२ होमगार्ड को परसो जमुई जिले की पुलिस ने अपहरण एवं फिरौती से जुड़े संगीन मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।अपहरणकर्ता पुलिस कर्मियों के पास से फिरौती में वसूले गए डेढ़ लाख रुपए बरामद किए गए हैं। अपहरण और फिरौती जैसे जुड़े संगीन मामले में गिरफ्तार किए गए पकरीबरावां उत्पाद थाना के दो एएसआई तथा दो होमगार्ड के जवान शामिल हैं। इनमें कौआकोल का चेक पोस्ट प्रभारी ASI सुजीत कुमार एवं ASI दिलीप कुमार शामिल हैं। एक क्रेटा गाड़ी सहित ०३ लोगों को पकड़ा था : – मामला नवादा जिला के कौआकोल थाना क्षेत्र के महुलियाटाड़ से जुड़े हैं। वही महुलीयाटाड़,जहां पिछले वर्षों माओवादियों ने कौआकोल थानाध्यक्ष समेत ०९ पुलिस कर्मियों की सामूहिक जनसंहार कर उनके तमाम अत्याधुनिक हथियारों को लूटकर दिनदहाड़े रफू चक्कर हो गया था। बताया जाता है कि शराब धड़पकड़ के नाम पर गुरुवार की रात उक्त चारों उत्पाद कर्मी महुलियाटाड़ में वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच क्रम में इसी बीच एक क्रे टा गाड़ी में सवार ०३ लोगों को पकड़ा। सभी को पकरीबरावां थाना लाया गया। बताया गया कि ये लोग शराब के नशे में धुत थे। जमुई नगर थाना में मामला दर्ज : – इधर, तीनों पकड़े गए लोगों में से एक संतोष कुमार ने अपने भाई को फोन से सूचित किया कि उसे अपहरणकर्ताओं द्वारा अगवा कर लिया गया है। पांच लाख रुपए लेकर नवादा जल्द आ जाओ। इस बीच संतोष के भाई जमुई के नर्वदा गांव के पिंटू कुमार ने जमुई थाना जाकर एक लिखित आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई संतोष कुमार अपने घर से क्रेटा गाड़ी लेकर निकले थे, लेकिन अभीतक घर वापस नहीं लौट पाए हैं। उन्हें किसी ने अपहृत कर लिया है। इस बीच वादी अपने साला राहुल कुमार तथा चचेरा भाई मनीष को लेकर दो लाख रुपए के साथ नवादा पहुंचे और पकरी बरवा उत्पाद थाना में क्रेटा गाड़ी छोड़ने के बदले में डेढ़ लाख रुपए उत्पाद विभाग के अधिकारी को दिया।
२ दरोगा व २होमगार्ड गिरफ्तार:
इधर, चर्चित अपहरण और फिरौती जैसे संगीन मामले में जमुई नगर थाना कांड संख्या : १९३/२६ दर्ज कर जमुई पुलिस पकरीबरावां उत्पाद थाना पहुंची और एएसआई दिलीप कुमार के घर से डेढ़ लाख फिरौती के रूपये को रंगेहाथ बरामद कर लिया और चारों पुलिस कर्मियों को जमुई थाना चोर और मोट के साथ लाया गया।
जमुई पुलिस द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर उक्त संगीन मामले की बृहद जानकारी दी। बिहार से सामने आए इसतरह की चौंकाने वाली आश्चर्यचकित शर्मनाक मामला ने पुलिस विभाग की कुकृत्य घटिया कार्य प्रणाली पर बेहद संगीन व गंभीर कई सवाल खड़ा कर रहा है। जिस पुलिस पर आम जनता की सुरक्षा और अपराधियों पर नकेल कसने व लगाम लगाने की जिम्मेदारी होती है, उसी पुलिस जमात के कुछ अपराधी चरित्र पुलिस कर्मियों के कथित तौर पर अपहरण और फिरौती जैसे अक्षम क्रूर संगीन अपराध में संलिप्तता की सच्चाई सबों के सामने प्रत्यक्ष आ गई है। सच तो ऐनक सा साफ झलक रहा है।यह कुकृत्य न सिर्फ़ सरकारी नियम और कानून व्यवस्था पर अमिट गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाता है, बल्कि भरोसे को भी बहुत गहरी चोट और आघात पहुंचाता है। यह लोमहर्षक अमानुषिक घटित घटिया घटना ने सुशासन और कानून की राज की पूरी बखिया उधेड़ कर पूर्ण नंगा करके रख दिया है। साख और विश्वास दोनों पर जबर्दस्त चोट लगी है।मरणासन्न स्थिति में है।

