डीके अकेला का रिपोर्ट
प्रिय भाइयों -बहनों : देश एवं दुनिया के चर्चित हस्तियों में बड़े बेशुमार लोक नायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित की गई मानवाधिकार से जुड़े सर्वविदित लोकप्रिय,लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) गया जी, जिला इकाई की ओर से सभी देशप्रेमी, देशभक्त नागरिकों और प्रबुद्ध महानुभावों को गर्व के साथ सूचित किया जा रहा है कि शातिर खूंखार,दमनकारी और जगजाहिर लुटेरी क्रूर अमरीकी व इज़रायली तानाशाही एवं साम्राज्यवादी शासकों समेत हिटलर के अवैध औलादों द्वारा जो ईरान पर बर्बर जबरन युद्ध थोपकर आज पूरे दुनिया के सामने एक नई सुनियोजित जानलेवा गंभीर संकट पैदा कर दी है।एक कृत्रिम विश्वयुद्ध के मुहाने व कगार पर ला खड़ा कर दिया है।इससे उत्पन्न महाविनाश कारी मंडराते संकट जो आज संपूर्ण विश्व को अपने आगोश में कैद कर विश्व जनमत के सामने सबसे बड़ी आसन्न चुनौती खड़ी कर दी है। आज पूरे दुनिया के समक्ष उत्पन्न तेल,गैस,आसमान छूती मंहगाई के साथ ही संपूर्ण जानमाल भी खतरे की साए में सिसकने को मजबूर हैं,जिसके पूर्ण जिम्मेदार क्रूर साम्राज्यवादी और घोर अमानुषिक दमनकारी अमरीकी एवं इज़रायली शासकों की घृणित कुमंशा,बदनीयती है। साम्राज्यवादी शासकों द्वारा थोपे गए युद्ध के विरुद्ध ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मजदूर व मई दिवस के सुनहले सुअवसर पर हमें युद्ध नहीं, शांति चाहिए * जैसे विश्व जनमत के पक्षधर ज्वलंत जन पक्षीय संवेदनशील यक्ष सवाल को लेकर दिनांक ०३ मई २०२६ को गया जी में अपराह्न ०६ बजे शाम से स्थान गांधी मैदान ( गांधी मंडल) से गांधी मूर्ति यानी चौक तक शांतिपूर्ण जनतांत्रिक तरीके से एक कैंडल मार्च का आयोजन पीयूसीएल की ओर से तयशुदा है । इसमें भाग लेने के लिए आप सभी सज्जनों,सहर्ष सादर आमंत्रित हैं। पिछले २६ अप्रैल २६ को गया जी जिला इकाई की ओर से आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था। पिछले जिले इकाई की बैठक का मूल विषय : ०१. दुनिया में भयावह विश्वयुद्ध के खतरों के बीच मानवाधिकारों की दशा व दिशा,०२. अंतर्राष्ट्रीय कानून और मानवाधिकार, ०३. गया जिला की सांगठनिक स्थिति व सुदृढ़ीकरण ०४. अन्यान्य था ।जिसे व्यवहारिक अमलीजामा पहनाने के मुख्य उद्देश्य से कैंडल मार्च विरोध प्रतीक के रूप में व मानवीय एवं सामाजिक दायित्व के आलोक में आयोजित है। अतः निश्चित समय और स्थान पर पहुंच कर आयोजित कैंडल मार्च में शामिल होकर अपनी चट्टानी दमदार भागीदारी को सुनिश्चित कर कैंडल मार्च को सफल बनाने में यथासंभव तन मन धन से सहयोग करने हेतु पीयूसीएल सबों से अपील की।
निवेदक सह आयोजक : – –
उपेन्द्र कुमार सिंह : अध्यक्ष,
फादर एंटोन : कार्यकारी अध्यक्ष
वेद प्रकाश : महासचिव,
लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल), जिला,गया जी।
रिपोर्ट डी के अकेला, नवादा।
