ज्ञान विज्ञान समिति का १२वीं नवादा जिला सम्मेलन धूमधाम से सम्पन्न

डीके अकेला का रिपोर्ट


नवादा , १९ अप्रैल : जिले में नगर के अंतर्गत ज्ञान विज्ञान समिति का १२ वीं नवादा जिला सम्मेलन प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में सफ़लतापूर्वक सम्पन्न हुई। अध्यक्ष मंडल के सदस्य पुष्पा कुमारी और भोला शंकर वर्णवाल का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। सम्मेलन में प्रवेक्षक के रूप में मौजूद सम्मेलन के उद्घाटन कर्ता डॉ प्रो .नरेश चंद

शर्मा मौजूद थे। अपने उद्घाटन भाषण में ज्ञान विज्ञान समिति के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रो. नरेश चंद शर्मा ने बताया कि नवादा में एक समय काफी गति से कुरीतियों शिक्षा,अंधविश्वास,सामाजिक विषमता के खिलाफ यथासंभव जागरूकता अभियान चलाने व वैज्ञानिक चेतना का उतरोतर विकास करने में अद्वितीय योगदान दिया। हालांकि इसकी धारावाहिकता कालांतर में बरकरार नहीं रही,जिसके कारण सांगठनिक सक्रियता कमजोर हुई और होना भी लाजिमी था। सेवा निवृत शिक्षक अवघेष कुमार ने कहा कि मैं ज्ञान विज्ञान समिति से ही प्रभावित होकर बुद्धिजीवी विचार मंच का गठन करने संकल्प लिया।शिक्षा का अलख तीस वर्षों से धाराप्रवाह जगाने की कार्यवाही संचालित हो रहा है। ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सम्मेलन में रेणु जी, राजकुमारी जी, अशोक समदर्शी, शुंभ विश्वकर्मा, बुद्धजीवी विचार मंच के संयोजक अवधेश कुमार, सीपीआई (एम) के जिला सचिव दानी विद्यार्थी, सक्रिय समाज सेबी प्रो.विप्लेंदु, सागर इंडिया, मथुरा प्रसाद समेत दर्जनों लोगों ने सम्मेलन को संबोधित किया। मूलतः पूरे सम्मेलन में प्राथमिक सांगठनिक सुदृढ़ीकरण का मुद्दा बेहद छाया रहा. सबों ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। ज्ञान माने बुद्धि और विशेष ज्ञान का मूल सारतत्व ही विज्ञान है। दुनियां में आज सारे काम विज्ञान के सहारे ही संचालित हो रहा है। विज्ञान से चंद घंटों और मिनटों में बहुत बड़े बदलाव लाआ जा करता है। विज्ञान से लाभ है तो वहीं हानि भी जबर्दस्त होती है। यह निर्भर करता है विज्ञान का इस्तेमाल करने वाले के ऊपर। किस दृष्टिकोण से इस्तेमाल किया जा रहा है ? अगर जनहित में इस्तेमाल किया जाए तो बहुत ही सकारात्मक लाभ होता है और अगर जनहित के विरोध में इस्तेमाल किया जाता है तो भयंकर तबाही का मंजर देखने को मिलता है।
सम्मेलन में अंततोगत्वा सर्व सम्मति से १७सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया है। जिसमें सर्वसम्मति से भोला शंकर वर्णवाल को नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अनिल प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष और भगीरथ प्रसाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला कमिटी के अन्य सदस्यों में से प्रो. नरेश चंद शर्मा, पुष्पा कुमारी, अशोक समदर्शी, शुंभ विश्वकर्मा, अवधेश कुमार, रेणु कुमारी, राजकुमारी, विनीता कुमारी, मंजू कुमारी, संजय कुमार, अजय कुमार समेत चार आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। उमेश प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, मथुरा प्रसाद, बर्षा रानी और प्रो. रेणु कुमारी आदि हैं। तालियों की गड़गड़ाहट और ध्वनि मत से सदन ने वर्तमान पैनल को बुलंदी से पास किया और सबों ने अपनी पुरजोर,भरोसा,आस्था और विश्वास नई कमिटी पर रहेगा। लोक नायक चंदेश्वर यादव ने लोकगीत के जरिये मगध की महानता और महान धरोहरों को पिरोकर परोसा। बधाई के पात्र हैं और काबिलेतारिफ उनकी आवाज और अंदाज है।