विद्युत करेंट लगने से बिजली मिस्त्री की हुई मौत, गुस्साये परिजनों नें किया हाइवे जाम

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया निवासी बिजली मिस्त्री उमेश सिंह ( 45 yr.) की मौत लाईन बनानें के क्रम में बिजली करेंट लगनें से आज सुबह सात बजे के करीब हो गयी । सूत्रों के अनुसार मदनपुर के जे. ई. के द्वारा उमेश के मोबाईल पर सूचना दी गयी क बेरी पंचायत के रुनियाँ गाँव में ट्रान्सफार्मर में खरावी आनें से विद्युत आपूर्ति बाधित है । आप शीघ्र

जाकर ठीक कर दें। उमेश मिस्त्री नें जे. ई. के आदेश मिलते ही एक अन्य मिस्त्री कमलेश यादव को लेकर रुनियाँ गाँव पहुँच गये। मोबाईल से मदनपुर सव स्टेशन के लाईन मैन इंचार्य को फोन कर शट डाउन ( लाईन कटवाना ) लिया । जब लाईन काटे जानें की सूचना मिली तो ट्रान्सफार्मर के डीपी पर चढ़कर चेक करनें लगे । तभी किसी नें मदनपुर सवस्टेशन से लाईन चालु कर दिया । नतीजन उमेश मिस्त्री ग्यारह हजार लाईन की चपेट में आनें से घु – धु कर जलनें लगे । देखते ही देखते उनका मृत शरीर पोल पर उल्टा लटक गया, दाहिना हाँथ जलकर पिलाश सहीत जमीन पर गीर पड़ा । यह घटना रविवार की सुबह सात बजे के करीब की है। इस घटना की सूचना शोसल मिड़िया तथा फोन से पुरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गयी। मृतक उमेश सिंह के परिजन तथा हजारों समर्थकों नें आक्रोसित होकर N H 19 को घंटो बंद कर दिया । बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कारवाई करनें हेतु नारे लगानें लगे तथा पिड़ीत के परिवार को उचित मुआबजा तथा सरकारी नौकरी की माँग करनें लगे ।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मृत बिजली मिस्त्री उमेश सिंह की मौत से आक्रोसित परिजन एवं जनता को समझा – बुझाकर हाईवे जाम खुलवानें में स्थानीय प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी । प्रखंड़ विकास पदाधिकारी अवतुल्य कुमार आर्य नें बीस हजार रूपये पारिवारिक लाभ का चेक मृतक के पुत्र को सौंपा । विद्युत कम्पनी के अधिकारी द्वारा मृतक के पुत्र को बिजली विभाग में नौकरी, पत्नि को ताउम्र मिल रहे वेतन का 75 % देना, इंसुरेश की राशि चार लाख रुपये बिजली कम्पनी से तथा एक लाख रुपये संवंधित बैंक से दिलवानें, मृतक उमेश सिंह, सहकर्मी कमलेश यादव, जे. ई., लाईन मैन की फोन की कॉल जाँच कर दोषियों पर कड़ी कारवाई करने की बात पर परिजन राजी हुए तब हाईवे का जाम हटाया गया एवं शव को पोल से उतारकर पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद भेजा गया। भीड़ का नेतृत्व बेरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल सिंह, जिला पार्षद शंकर कुमार यादवेन्दु, खिरियावाँ पंचायत के वार्ड सदस्य सुरज ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधी सुशील सिंह, शैलेन्द्र सिंह कर रहे थें ।