9 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने किया सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन कुमार द्वारा आगामी 09 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ अपने प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तान्या पटेल भी

उपस्थित रही। जिला जज द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त किया गया। जिला जज ने समीक्षा के दौरान अबतक विभिन्न न्यायालयों के द्वारा निर्गत नोटिस और उससे सम्बन्धित तामिला की जानकारी प्राप्त की एवं पक्षकारो के साथ आयोजित होने वाले प्री-काॅन्सेलिंग प्रक्रिया के सम्बन्ध में अबतक किये गये कार्यो की समीक्षा किया। जिला जज ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा –निर्देश दिया। उनके द्वारा कहा गया कि अबतक जितने भी चिन्ह्ति वाद न्यायालय द्वारां किये गये हैं और नोटिस निर्गत हुआ है उसकी तामिला की अवस्था की जानकारी यथाशिघ्र प्राप्त करें एवं अधिक से अधिक पक्षकारो के साथ प्री-कान्सेलिंग की प्रक्रिया सम्बन्धित न्यायालयो के साथ सामान्जस स्थापित कर करें। प्री-काॅन्सेलिंग प्रक्रिया के दौरान पक्षकारो के बीच सौहाद्रपूर्ण वातावरण रखें ताकि उन्हें अपने वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन कराने में खुशी का भाव उत्पन्न हो और उनके माध्यम से आम जनमानस भी अपने-अपने वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु प्रेरित हो सके। उनके द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में हो इसके लिए आवष्यक कदम उठाये जिनमें सोसल मिडिया, प्रेस, तथा अन्य मिडिया का सहयोग लें एवं उनके द्वारा मीडिया बन्धुओं से भी यह अपील किया गया है कि लोगो का लाभ एवं वादमुक्त समाज निर्माण हेतु उनकी भूमिका बेहद ही महत्वपूर्ण है अतः वे भी अपने-अपने स्तर से जितना हो सके लोगो को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों का निस्तारण हेतु जागरूक करें साथ ही जिले के आम जनों से भी अपील किया है कि वे ज्यादा-से ज्यादा अपने वादों का निस्तारण करायें अगर किसी तरह की समस्या उत्पन्न होती हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सोसल मीडिया अथवा किसी भी स्तर से सम्पर्क स्थापित करें। जिला जज द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों को कहा कि वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेन्टर जिसके अन्तर्गत बच्चों, दिव्यांग लोगो, यौन हिंसा से पीड़ितों के लिए अलग से न्यायालय में केन्द्र बनाया गया है ऐसे व्यक्तियों के सुरक्षित गवाही के लिए गवाह संरक्षण योजना, 2018 का अनुपालन सुनिष्चित करने के लिए उक्त परिसर का उपयोग कमजोर या संवेदनशिल गवाहों के लिए निरंतर किया जाए।