राज्य सरकार के उद्योग नीति का लोगो को मिल रहा है लाभ, औरंगाबाद में दो एकड़ में 25 करोड़ से बना आधुनिक राइस मिल का हुआ उद्घाटन, स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा कर रही सरकार

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

राज्य सरकार द्वारा बनाई गई उद्योग नीति का लाभ लोगो को मिल रहा है। उक्त बातें बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने औरंगाबाद में एक आधुनिक राइस मिल के उद्घाटन के मौके पर कहा। डॉ. कुमार गुरुवार देर शाम औरंगाबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में “सीता एग्रो फूड

प्रोडक्ट” नामक आधुनिक राइस मिल का उद्घाटन करने पहुचते थे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों, व्यापार मंडल के सदस्यों एवं पैक्स पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि दो एकड़ भूमि पर स्थापित यह अत्याधुनिक राइस मिल 8 टन प्रतिघंटा की उत्पादन क्षमता के साथ करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की गई है। यह इकाई न केवल औरंगाबाद जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, बल्कि पैक्स एवं स्थानीय व्यापार मंडल के लिए भी सहायक होगी। किसानों को अब अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त होगा और उन्हें बाहर के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। डॉ. कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा उद्योग एवं कृषि के समन्वित विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सहकारिता विभाग द्वारा पैक्स का आधुनिकीकरण कर उन्हें बहुउद्देश्यीय सेवा केंद्रों में बदला जा रहा है, जिससे किसान, उपभोक्ता एवं व्यापारी तीनों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पैक्स अब केवल अनाज भंडारण या वितरण का केंद्र न रहकर प्रसंस्करण, विपणन, मूल्य संवर्धन और निर्यात जैसे कार्यों में भी भागीदार बन रहे हैं। ऐसे में “सीता एग्रो फूड प्रोडक्ट” जैसे उद्योग, पैक्स के साथ साझेदारी कर स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित उद्योग को प्रोत्साहन दे रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार उद्योग नीति के तहत अनेक रियायतें एवं प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है। कृषि आधारित उद्योगों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जा रही है ताकि गांव-गांव में रोज़गार के अवसर सृजित हों और किसान आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम के अंत में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने “सीता एग्रो फूड प्रोडक्ट” के प्रोपराइटर एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह राइस मिल आने वाले समय में औरंगाबाद के साथ-साथ बिहार की कृषि प्रगति में एक मील का पत्थर साबित होगी। वहीं मौके पर प्रो. सीता कुमारी,संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां मगध विद्याभूषण मिश्रा,जिला सहकारिता पदाधिकारी औरंगाबाद मनोज चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी,पूर्व जिला अध्यक्ष पुरूषोतम सिंह, नीकेश कुमार,अनिल कुमार,सतेंद्र कुमार,अनिल सिंह,रणजीत चंद्रवंशी सहित अराम केवल सिंह, जुगल किशोर सिंह, दीपक कुमार, विजय प्रसाद निराला, रामानुज पांडेय, सुनील शर्मा, अशोक पांडेय, इंद्रदेव यादव, अरविंद सिंह, नीरज कुमार, टूना प्रसाद गुप्ता, मधेश्वरब चंद्रवंशी,विनोद शर्मा चंदन सिंह आदि मौजूद रहें।