औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के एक अधिवक्ता अनील कुमार ने जम्होर थानाध्यक्ष पर जबरन गिरफ्तार कर गाली गलौज एवं अपमानित करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता अनील कुमार का आरोप है कि जब वे औरंगाबाद उपभोक्ता न्यायालय में एक मुकदमा का बहस कर व्यवहार न्यायालय लौट रहे थें तो जम्होर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस बल के साथ

जबरन गिरफ्तार कर जम्होर थाना ले गए तथा गाली गलौज एवं अपमानित किये तथा 3 घंटा के बाद उन्होंने थाना से छोड़ दिए। इस घटना को जिला विधिज्ञ संघ ने गंभीरता से लिया हैं। विधिज्ञ संघ के सचिव जगनारायण सिंह तथा अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जांचोपरांत थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किये है। अध्यक्ष और सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से पुलिस अधीक्षक को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि थानाध्यक्ष पुलिस व अधिवक्ता के बीच जानबूझकर टकराव कराना चाहते हैं। इस संबंध में जम्होर थानाध्यक्ष ने बताया की अधिवक्ता के साथ गाली गलौज एवं प्रताड़ित नहीं किया गया है। थाना में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगालने पर सच्चाई प्रकाश में आएगा।
