अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अतिपिछड़ा अधिकार महारैली की तैयारी को लेकर आज दिनांक 08/08/2025 को देव के मधुवन लाॅज मे अतिपिछड़ा समाज का एक बैठक पुर्व प्रमुख सुरेंद्र चौरसिया के अध्यक्षता मे कीया गया! जिसका संचालन शिक्षाविद प्रमोद चंदेल ने किया। ईस बैठक मे देव प्रखंड के अतिपिछड़ा समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित हुए! इस दौरान वक्ताओ ने

अतिपिछड़ा समाज को एकजुट होने के लिए आहवान किया और रैली मे देव प्रखंड से 5000 लोगो के शामिल होने कि बात कही। कुटुम्बा प्रमुख और तैयारी समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि समाज के राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए यह रैली काफी महत्वपूर्ण है और इस रैली के माध्यम से अतिपिछड़ा समाज का ताकत इस बार औरंगाबाद मे दिखेगा। सर्व सम्मती से अगामी 23 अगस्त 2025 को होने वाला औरंगाबाद के गांधी मैदान मे अतिपिछड़ा अधिकार महारैली को एतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। ईस दौरान देव प्रखंड मे भी तैयारी समिति का गठन किया गया। और इन्हे आम जनता से सम्पर्क साधने कि जिम्मेवारी दि गई। ईस दौरान समिति के सचिव विनोद ठाकुर ने अतिपिछड़ा समाज को टिकट नही तो वोट नही देने कि बात बताया। गया प्रजापति ने अतिपिछड़ा समाज को संबोधन करते हुए एक दिन के लिए सड़क पर उतरने का आहवान किया। उप सचिव दिनेश पाल जी ने समाज के लोगो से जाति के बजाय अपने आप को अतिपिछड़ा समाज के योद्धा समझने की बात कहा। ईस दौरान वार्ड पार्षद सुरज चंद्रवंशी, चौरसिया, किशुन प्रजापति, राजदेव पाल जी, कमलेश ठाकुर, ईकबाल अहमद जी, कपिश्वर सिंह चंद्रवंशी, शेखर सिंह चंद्रवंशी, रंजन चंद्रवंशी, रामप्रवेश प्रजापती, बबन प्रजापति, संजय ठाकुर , अजित पाल, मंजय शर्मा, शिवम कुमार, के साथ ही सैकड़ो लोग उपस्थित हुए!
