विकसित नवादा हेतु मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा: विवेक ठाकुर

नीतीश कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि राज्य की एनडीए सरकार ने नवादा के दो लंबित प्रमुख सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा नवादा संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। विवेक ठाकुर ने बताया कि नवादा के प्रमुख

विवेक ठाकुर, सांसद नवादा

शहर हिसुआ को जाम से निजात हेतु बाईपास के निर्माण की स्वीकृति मिली है। वहीं नवादा जिलांतर्गत लेधा, कझिया, नाद, कुलना, कौशी हवार भुमई, अकबरपुर पथ (SH-103) तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की भी स्वीकृति मिली है।सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि यह नवीन हिसुआ बाईपास हिसुआ – राजगीर एन.एच 82 पर बगोदर से बगोदर करमचक पथ होते हुए हिसुआ – नवादा एस.एच 08 पर उड़सा आहर तक बनेगा। इसके निर्माण हेतु कुल 3519.355 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि यह अतिआवश्यक बाईपास की मांग बहुत दिनों से स्थानीय लोग कर रहे थे। इसके निर्माण को लेकर कुछ दिन पूर्व हमने राज्य सरकार से आग्रह किया था। जिसकी स्वीकृति अब मिली है। उन्होंने कहा कि हिसुआ शहर की आबादी बहुत घनी हो गई है। पूरा शहर वर्तमान समय में जाम से त्रस्त है। गया – नवादा रोड पर हिसुआ बाजार स्थित सड़क काफी संकीर्ण है, जिससे घंटों जाम लगा रहता है। इससे निजात हेतु यह बाईपास अतिआवश्यक था। सांसद विवेक ठाकुर ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के प्रति समस्त नवादा लोकसभा वासियों के तरफ से आभार प्रकट किया।