औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढुंढा में एक महिला ने गले में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना के जानकारी मिलते ही अम्बा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना 9जून ( सोमवार) को बताया जा रहा है।मृतक का पहचान मनसा देवी पति सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के कारण के जानकारी नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार घटना के जांच करने एफएसएल के टीम पहुंच गई है।