तजा खबर

औरंगाबाद जिले के पांच थाना में नये थानाध्यक्ष को मिला कमान


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले में पांच थाना के थानाध्यक्ष को बदलकर नये थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसकी अधिसूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार प्रभारी अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय को हसपुरा थाना के

थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक मो० इरशाद पुलिस केन्द्र से स्थानांतरित कर गोह थाना के थानाध्यक्ष बनाये गये हैं। पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार थानाध्यक्ष बंदेया से हटाकर नरारी कला खुर्द थाना में थानाध्यक्ष का कमान संभालेंगे। पुलिस निरीक्षक मृत्यंजय कुमार उपाध्याय को प्रभारी जिला आसूचना इकाई को थानाध्यक्ष नबीनगर तथा पुलिस अवर निरीक्षक सुरज कुमार को बंदेया थानाध्यक्ष बनाया गया है। सभी थानाध्यक्ष तत्काल प्रभाव से अपने अपने नवपदस्थापित थानों में योगदान देंगे।