तजा खबर

अम्बा थाना अध्यक्ष के जनविरोधी कार्यों के विरुद्ध अंचल कार्यालय पर एक दिवसीय धरना सम्पन्न, पंसस सदस्य अतुल ने थानाध्यक्ष पर मिडिया में गलत ब्यान बाजी करने का भी लगाया आरोप।

अम्बा संवाद सूत्र, खबर सुप्रभात

पंचायत समिति सदस्य अतुल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में 18 जुलाई (सोमवार) को कुटुम्बा अंचल कार्यालय के समक्ष अम्बा के थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिन्हा के जन विरोधी कार्यों के विरुद्ध एक दिवसीय धरना के माध्यम से उनके कार्यों का उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जांचोपरांत विधि एवं कानून संबत कारवाई शुनिश्चित करने अन्यथा पन्द्रह दिनों के बाद आंदोलन तेज करने का चेतावनी के साथ आज का धरना खत्म किये। अतुल कुमार पाण्डेय ने मिडिया को बतये कि थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने अपने किये कानून विरोधी कार्यों पर पर्दा डालने के उद्देश्य से मिडिया में गलत ब्यान देकर आम लोगों तथा अधिकारियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं तथा गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने अपने मांगों से संबंधित स्मार पत्र अंचलाधिकारी के अनुपस्थित में प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्र भूषण गुप्ता को दिये। प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए स्मार पत्र में उल्लेख है कि थानाध्यक्ष बगैर महिला पुलिस के कबूतरी देवी के घरों में प्रवेश किये तथा घर में प्रवेश करने के पहले वे नतो अपना तलासी ग्रामीणों के बीच दिये और नहीं घर से निकलते वक्त उन्होंने अन्ना पती पत्र दिये और नहीं टेम्पु का सीजर लिस्ट बनाकर दिये जो घोर जनविरोधी एवं कानून विरोधी कार्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *