संवाद सूत्र नई दिल्ली खबर सुप्रभात समाचार सेवा
संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद दिल्ली से यूपी तक हाई अलर्ट है। आज जुमा है, जिसमें मुस्लिम समाज के लोग नमाज के लिए जुटेंगे। ऐसे में संवेदनशील मुद्दा होने के चलते दिल्ली, यूपी सहित देश के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। कई शहरों में पुलिस का फ्लैग मार्च हो रहा है। मस्जिदों से होने वाली तकरीरों पर पुलिस की नजर है। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। बिहार में भी वक्फ संशोधन बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। यहां तक कि जदयू के कई बड़े मुस्लिम नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा कर चुके हैं।


