देव संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज सुप्रसिद्ध देवनगरी में आयोजित देव सूर्य महोत्सव को भी स्थानीय लोगों ने नकार दिया वहीं मिडिया कर्मियों ने भी जिला प्रशासन के रवैया से क्षुब्ध होकर सूर्य महोत्सव का वहिष्कार किया। बताते चलें कि देव सूर्य महोत्सव हमेशा हंगामा का भेंट चढ़ते रहा है। 2023 में भी कुछ ऐसा ही

पंडाल में खाली पड़ी कुर्सियां
नजारा था। इस बार तो स्थिति बद से बद्तर रहा। फलस्वरूप स्थानीय लोगों ने महोत्सव से दुरी बनाए रखा तथा पंडाल में कुर्सियां खाली पड़ा रहा। अधिकांश कुर्सियां खाली रहना भी एक गंभीर मामला तो है ही साथ साथ स्थानीय पत्रकारों ने

भी जिला प्रशासन के रवैया से क्षुब्ध होकर महोत्सव का वहिष्कार किया।इस संबंध में कुछ पत्रकारों का यह भी आरोप है कि जिला प्रशासन द्वारा मिडिया कर्मियों को फोटो लेने से मना कर दिया गया जिससे कि उपस्थित पत्रकारों ने महोत्सव का वहिष्कार करने पर मजबूर हो गए। वैसे आम लोगों में यह अवधारणा बनाते जा रहा है कि देव महोत्सव प्रशासनिक महोत्सव बन कर रह गया है और महोत्सव के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट करने का जरिया बना हुआ है।