तजा खबर

आज दशहरा पूजा और रावन दहन का शुभ मुहूर्त

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

दशहरा आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूजन के लिए सबसे शुभ समय सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है। इसके अलावा दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक का समय भी

पूजन के लिए उत्तम माना गया है। इस साल रावण दहन का समय शाम 5 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूरे भारत में रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई का जश्न मनाया जाएगा।