औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
उत्तर कोयल नहर के सवाल पर मदनपुर थाना क्षेत्र के भरौंधा उच्च विद्यालय के मैदान में 28 जनवरी 2024 कों किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। किसान महा पंचायत में कॉ० राजाराम सिंह राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय किसान महासभा होंगे। महापंचायत के सफल बनाने हेतु उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा अभी से ही तैयारी प्रारंभ कर दी है। गांव गांव जनसंपर्क एवं पर्चा हैंडबिल के माध्यम से व्यापक तैयारी उत्तरी गुरारू से गया जिला पार्षद सदस्य बालेश्वर प्रसाद एवं किसान नेता जय नंदन शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। जिला पार्षद ने बताया कि 2023 में प्रथम चरण का आंदोलन किसने ने जीता है और 2024 के 28 जनवरी से द्वितीय चरण का आंदोलन प्रारंभ होगा और इस आंदोलन को भी किसान जीतेंगे।