अम्बा से अम्बुज कुमार का रिपोर्ट।
अम्बा बाजार में देव रोड स्थित टेम्पु स्टैण्ड चाहे सरकारी जमीन में हो या किसी नीज जमीन में हो , वहां गंदगी का अम्बार किसी भी हालत में जल्द हटाया जायेगा। उक्त बातें कुटुम्बा के प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने खबर सुप्रभात द्वारा ध्यानाकृष्ट कराने के बाद कहे की इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए गंदगी को जल्द साफ कराया जायेगा। खबर सुप्रभात से बातचीत करते हुए देव रोड नीवासी प्रिंस मिश्रा एवं राजा सिंह ने आरोप लगाया है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण गंदगी का अम्बार है
वहीं देव रोड निवासी राजा सिंह ने बताये कि यदि बर्षा आरम्भ होने के पूर्व गंदगी नहीं हटाया गया तो इलाके में महामारी फैलने का आशंका लोगों को सता रहा है। उन्होंने कहा कि गंदगी का अम्बार ओर जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक उदासीनता केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वक्षता अभियान के प्रति असलियत का पोल खोल कर
दिया है। इन्होंने मिडिया के माध्यम से स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ध्यान आकृष्ट कराया है।