दाउदनगर/औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारुण – दाउदनगर पथ पर चौरम पुल के पास सड़क पर एक युवक का शव बरामद होने की जानकारी मिली है। घटना गुरुवार के रात्रि में घटित होने का चर्चा है। युवक का शव बरामद होते ही पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गया है। जानकारी के अनुसार शव को संदिग्ध अवस्था में बरामद होने पर दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में दाउदनगर पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक का पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के बाबू अमौना निवासी सुरेंद्र चंद्रवंशी के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। जानकार बताते हैं कि उक्त युवक को सिर में चोट लगी है तथा परिजन उसे हत्या होने का आशंका जता रहे हैं। में बरामद किया गया।

