भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) का 8वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चाईबासा में सफलतापूर्वक संपन्न

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

02 अक्टूबर 2026 को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक [Indian National Trades Union Congress (Federations) INTUC] का 8वां राष्ट्रीय महाधिवेशन वीर शहीद पोटोहो, कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार, चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम, झारखंड) में भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस महाधिवेशन का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामीनाथ जायसवाल जी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिनिधियों, प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश अध्यक्षों तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कांग्रेस पार्टी के सम्मानित सदस्यों, संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिवों एवं पदाधिकारियों ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
अधिवेशन में इन मुख्य मुद्दों व प्रस्तावों पर हुई चर्चा:
महाधिवेशन के दौरान श्रमिकों के अधिकारों, संगठन विस्तार और वर्तमान सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों पर गंभीर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए:

  • ​श्रमिकों के अधिकारों व श्रम कानूनों की सुरक्षा: देश के सभी श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और श्रम कानूनों को मजबूती से लागू करना।
  • ​संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान: प्रत्येक राज्य और औद्योगिक क्षेत्रों में संगठन को सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान में तेजी लाना।
  • ​न्यूनतम वेतन में वृद्धि: बढ़ती महंगाई के अनुपात में न्यूनतम वेतन में उचित वृद्धि की मांग करना।
  • ​असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा: असंगठित क्षेत्र के मजदूरों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुँचाना।

** ​सर्वसम्मति से पारित हुए प्रस्ताव:
​सदन में विस्तृत चर्चा के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल जी, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों ने आपसी सहमति से इन प्रस्तावों को पूर्ण रूप से पारित किया।
आगामी श्रमिक आंदोलनों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को इसी रूपरेखा के तहत आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

प्रमुख उपस्थिति एवं पदाधिकारी:
राष्ट्रीय अध्यक्ष: श्री स्वामीनाथ जायसवाल
कांग्रेस विधायक : श्री सोना राम सिंकू (जगरनाथपुर विधानसभा)
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डॉ. राजेश गाड़िया
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार – झरखन प्रभारी: श्री राज किशोर सिंह
राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष: सुश्री पार्वती साहू
राष्ट्रीय सचिव : धीरेन्द्र कुमार सिंह
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष: शिवशंकर मुंडा
पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष: श्री विजय कुमार साव
जम्मू – कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष: श्री शशि स्याल
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष: मनीष कुमार
हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता : श्री मस्त राम बरागटा
पश्चिम बंगाल प्रदेश : रुकिया बीबी, श्री देव नारायण चौधरी , पल्लब घोष
बिहार प्रदेश : शाहनवाज आलम (पप्पू)
झारखंड प्रदेश सदस्य : उमाशंकर पहुर , रणजीत राम,
बगोदर : जगरनाथ महतो
बोकारो : अरुण कुमार महतो
नोवामुंडी : आबू सूफियान , मुहम्मद फिरजौज।