औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट है और पार्टी में अनुशासित ढंग से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हसन सिद्की कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के कार्यकार्ता है लेकिन बहुत दिनों से संगठन में निष्क्रिय हो गया है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक आनंद शंकर ने खबर सुप्रभात द्वारा पुछे जाने पर बताये। उल्लेखनीय है कि हसन सिद्की को 4 अक्टूबर को औरंगाबाद राजद नेता व नेता प्रतीपक्ष तेजस्वी यादव के समक्ष राजद के दामन थामने का चर्चा के बीच उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक ने देते हुए कहे कि कांग्रेस जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष में विश्वास करती है।


