औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिला मुख्यालय में इन दिनों लगातार अपराधिक घटनाओं से शहर में कानून व्यवस्था व पुलिस के लिए एक गंभीर चुनौती बनी हुई है वहीं शहरवासियों में भय व आतंक व्याप्त हो गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वास्तु बिहार स्थित एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना घटित हुई है। चोरों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुम्बा के पूर्व विधायक राजेश राम के निजी आवास में भी ताला तोड़कर हाथ साफ कर सफलता पूर्वक भागने में सफ़ल रहा। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद है और पुलिस घटना के उद्भभेदन में जुट गई है। एक अन्य जानकारी के अनुसार शाहपुरा मुहल्ला में एक ही व्यक्ति का हत्या होने का मामला भी प्रकाश में आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिछले तीन-चार दिनों से लापता था और अचानक उसका शव शहर में लवारीश हालत में बरामद हुआ है। शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद लिखे जाने तक घटना के बिस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। बताते चलें कि इसके पूर्व शहर में कई छिनतई की घटनाएं घटित हुई है।
