बारुण (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में राशनकार्ड बनाने का कारवाई शुरू है। इस बीच जिले के बारुण प्रखंड में कर्मियों व बिचौलियों द्वारा राशनकार्ड बनाने के एवज में ग्रामीणों से मोटी राशि का अवैध गोरखधंधा चल रहा है।अपना नाम न छापने के शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि तीन से पांच हजार रुपए तक का अवैध वसूली किया जा रहा है। जब ग्रामीणों से पुछा गया कि आखिर नाम नहीं छापने का शर्त के पीछे क्या कारण है? ग्रामीणों ने सहमें आवाज में बताया कि नाम जानने के बाद टारगेट किया जाता है और फिर कई तरह से परेशान किया जाता है। जानकारी के अनुसार जो लोग रिश्वत नहीं देते हैं वैसे लोगों का राशनकार्ड बनना असंभ्व होता है या फिर अनावश्यक विलम्ब किया जाता है। हालांकि राशनकार्ड बनाने में अवैध वसूली जिले के अन्य कई प्रखंड क्षेत्रों से भी जानकारी प्राप्त हो रही है लेकिन बारुण प्रखंड में मनमानी और अवैध वसूली का मामला सर्वाधिक है।


