केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
छात्र आंदोलन के बीच झारखंड की हेमंत सोरन सरकार बड़े एक्शन में नजर आ रही है। झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) सदस्य जमील अहमद, अजीता भट्टाचार्य और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल

संतोष कुमार गंगवार ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। कुछ देर पहले ही सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बैठक खत्म हुई थी। जिसमें सरकार ने छात्रों की 50 फीसदी मांगों को मान लिया था।