औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत पड़ने वाली ओबरा थाना क्षेत्र में इन दिनों वाहन चोरों की सक्रियता काफी बढ़ती हुई दिखाई देने लगी है! जानकारी के अनुसार 28 जुलाई 2026 की रात्रि में घटित अज्ञात वाहन चोरों ने खरांटी गांव के पास से दो घरों में वाहन की चोरी कर ली है! जिसमें एक वाहन मृतक स्वर्गीय मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ


संजय कुमार सिंह का पिकअप गाड़ी शामिल है, और दूसरे व्यक्ति का बाइक शामिल है, जबकि ओबरा थाना से खरांटी गांव भी महज दूरी पर ही पुनपुन नदी के पास औरंगाबाद – दाउदनगर – पटना मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या – 139 पर बसा हुआ है लेकिन रात्रि गश्ती पर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लेकिन पीड़ित परिजनों को कहना है कि चोरी के घटना सीसीटीवी कैमरा में क़ैद है। फीर भी पुलिस द्वारा न तो अभी तक वाहन चोरों को पकड़ा जा सका है ओर नहीं वाहन को सकुशल बरामद किया गया है। बताते चलें कि इन दिनों जिले के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों को नींद हराम हो गई है तथा चोरों के आतंक से लोगों में आतंक व भय का माहौल क़ायम है।अब तक तो चोरों का आतंक घरों में देखा जा रहा था लेकिन खंराटी से एक ही रात दो वाहन एक पीकअप और एक बाइक की चोरी यह बता रहा है कि जिले में वाहन चोरों का भी सक्रियता बढ़ी हुई है।

