नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले के सांसद विवेक ठाकुर ने दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार के रूप में भेंट कर नवादा लोकसभा क्षेत्र में रेलवे लाइन की संपर्कता व सुविधाओं के मद्देनजर अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने केंद्रीय रेल मंत्री से प्राथमिकता के बतौर नवादा-पावापुरी रेललाइन , नवादा गिरिडीह नई रेललाइन, तिलैया,नवादा से जमुई-बांका नई रेल लाइन व निर्माणाधीन तिलैया- कोडरमा नई रेल लाइन के साथ ही तिलैया- बख्तियारपुर रेल लाइन के दोहरीकरण पर समीक्षात्मक चर्चा की गई। सांसद विवेक ठाकुर ने मुख्य रूप से तिलैया जंक्शन के पास तुरंत अति आवश्यक पीट लाइन का जल्द से जल्द निर्माण कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने नई दिल्ली से गोड्डा साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस का सप्ताह में कम से कम दो दिन परिचालन करने का रेल मंत्री से आग्रह किया। सांसद ने रेल यात्रियों की बढ़ते भीड़ को देखते हुए नवादा-बरबीघा से पटना रेलखंड पर एक और नई रेलगाड़ी चलाने का आग्रह किया। इसी के साथ ही साथ वारसलीगंज स्टेशन पर गोड्डा- दौराई साप्ताहिक एक्सप्रेस व ओढ़ो जगदीशपुर स्टेशन पर दानापुर इंटरसिटी के ठहराव का आग्रह किया। साथ ही साथ ग्राम नंदपुर (नारदीगंज) के समीप रेलवे हॉल्ट का निर्माण करने का आग्रह किया।

