संवाद सूत्र नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में भूमि सर्वे के दौरान हिंसक झडप होने की सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनपुर गांव में इन दिनों भूमि सर्वे का कार्य चल रहा है। इसी बीच हुए हिंसक झडप में कृष्णा सिंह (70), अवधेश सिंह (65) तथा लल्लू सिंह (60) वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए। लाठी डंडा व लोहे के रड से हमला कर उक्त लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। घायलों को नबीनगर राज किया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है। इस मामले में अमरेन्द्र सिंह, विनोद सिंह उर्फ नुनू सिंह, राकेश सिंह का आरोपितों के रूप में सामने आ रहा है। वैसे मामले की जांच पुलिस कर रही है।


