सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर थानाक्षेत्र के बनिया मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग सं.139 पर सड़क पार करते समय बनिया गाँव निवासी मुकेश सिंह ( 4o वर्ष ) पिता वृजदेव सिंह की मौत अज्ञात बाहन की टक्कर से हो गयी । घटना शुक्रवार की रात्री 8:30 बजे की है। सूत्रों के अनुसार मृतक मुकेश कुछ घरेलु सामान खरीद नें घटराईन मोड़ के पास एक दुकान में गया था । जहाँ से वापस अपनें गाँव बनिया जानें के क्रम में औरंगाबाद की ओर से आती तेज बाहन नें टक्कर मार कर फरार हो गया । मुकेश की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी ।
घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच चुकी है । खबर प्रेषण तक पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद भेजनें की कारवाई में लग चुकी है।

