अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
भारतीय जनता पार्टी के संडा मंडल द्वारा कल्पवीश धाम, परता स्थित कृष्णपुरी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिदानंद सिंह, संजीत शर्मा, राम प्रवेश यादव, केशव चौधरी, नीरज मिश्रा, अरविंद सिंह, महेंद्र प्रजापति, संजीव मिश्रा, वीरू मिश्रा, युवराज सिंह एवं विकास कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


