पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
साफ़ सफाई एवं व लाईट के लिए प्रत्येक घर से प्रतिवर्ष 1200रुपये 16वीं वित्त आयोग के अनुसंसा पर वसीली करने का बिहार सरकार के घोषणा पर मामला अब सरकार के मंत्रियों ने ही विरोध जताने लगे हैं। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार में अभी ग्रामीणों का आर्थिक हालात इस स्थिति में नहीं है कि टैक्स के रूप में हर घर से 1200 रुपये का वसुली किया जा सके। उन्होंने कहा कि 16वीं वित्त आयोग के अनुसंसा पर मिलने वाली राशि को यदि सदुपयोग सही ढंग से किया जाये तो जनता से टैक्स वसूली करने की जरूरत नहीं पड़ेगा। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष 1200रुपये का उगाही करने का भाकपा ( मार्क्सवादी ) ने दो दिन पहले किया था तथा अन्य विपक्ष के द्वारा भी इसे जनविरोधी फैसला करार दिया था। लेकिन अब बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने भी खुल कर मीडिया के सामने आपत्ति जता रहे हैं। इससे साफ़ जाहिर होता है कि बिहार सरकार के कई मामले में मंत्रीमंडल में शामिल लोगों के बीच मतभेद हैं। अब देखना है कि सम्राट सरकार पर अपने ही मंत्री का विरोध का क्या असर पड़ता है। मंत्री दीपक प्रकाश के उस ब्यान की यदि 16वीं वित्त आयोग की राशि को सही ढ़ंग से इस्तेमाल किया जाये तो टैक्स वसूली करने का जरुरत नहीं पड़ेगा , इससे साफ़ जाहिर होता है कि मंत्री ने भी स्वीकार कर रहे हैं कि 16वीं वित्त आयोग की राशि को सही इस्तेमाल के जगह दुरपयोग हो रहा है। यदि मंत्री का यह कथन सही है तो क्या वे मान लिये है कि बिहार में भ्रष्टाचार और घोटाला का राज चल रहा है।
