मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल बी.एड. कॉलेज देव मोड़, औरंगाबाद के सभा कक्ष में दक्षिण बिहार संभाग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य अभय सिंह, विश्व हिन्दू परिषद् के आजीवन हित चिंतक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘, आर.एस.एस. के अजीत कुमार मिश्रा, सुधीर कुमार रहे। सभी अतिथि ओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम को अपनें संबोधन में औरंगाबाद विधान सभा के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह नें कहा कि – ” आज पुरे औरंगाबाद में धर्मान्तरण एवं लभ जिहाद पाँव पसारता जा रहा है । इनपर अंकुश लगानें में एकल विधालय मिल का पत्थर साबित होता दिख रहा है। धर्मान्तरण, राष्ट्रान्तरण है। इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। यह 2026 के नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व का भारत है। “
विश्व हिन्दू परिषद् के आजीवन हित चिंतक जितेन्द्र सिंह ‘ परमार ‘ नें अपनें संबोधन में कहा कि – एकल के केन्द्र में राम स्थापित हैं। जिस प्रकार भगवान राम नें कोल – किरात, गिद्ध – अजामिल, नल – नील, बंदर- भालु का साथ लेकर असुरी प्रवृतियों का अंत किया था, ठीक उसी तरह एकल विद्यालय सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा का दीप जलाकर काम कर रहा है। राम हमारे आदर्श हैं, वे करुणा के सागर हैं, तो वहीं माता शवरी का जुठन बैर खाते हैं । गौतम मुनी के श्राप से शिला बनी अहिल्या को तारणहार हैं तो वहीं अंगद एवं विभिषण को राजतिलक भी करते हैं। निषाद राज गुह को अपना परम मित्र बनाते हैं, तो हनुमान को परम सेवक । गिद्ध राज जटायु का पिंडदान भी गयाजी में अपनें पिता के साथ – साथ ही किया । राम , सामाजिक समरस्ता का अनुठा उदाहरण हैं। राम श्रष्ठा भी हैं, तो युगद्रष्टा भी ।
कार्यक्रम में पुरे दक्षिण बिहार संभाग से आये सैंकड़ो संभाग एवं कार्यालय प्रमुख नें हिस्सा लिया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नवीन पाठक (जिला सह मंत्री विहिप), दिलीप कुमार, मंजीश कुमार ( समन्य व्यक CT L), रामप्रवेश यादव ( सामाजिक कार्यकर्ता ), डॉ. निराला जी, अर्जुन चौधरी उपस्थित थें ।कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश कुमार (वार मंडल, भाजपा अध्यक्ष ) नें किया ।


